लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: अगड़ी जाति के ससुराल पक्ष ने दलित युवक की हत्या की, अल्मोड़ा में फैला तनाव

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 2, 2022 21:19 IST

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में पनुआधोखान गांव के रहने वाले दलित राजनीतिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र की हत्या उनके ऊंची जाति के ससुराल पक्ष ने कर दी। इस कारण सल्ट तहसील में काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के अल्मोड़ा में दलित युवक जगदीश चंद्र की हत्या ऊंची जाति के ससुराल पक्ष ने कर दी है दलित जगदीश चंद्र ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में उच्च जाति के युवती के साथ शादी की थीअल्मोड़ा पुलिस ने मामले में जगदीश चंद्र के ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार किया है

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में एक दलित युवक की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगा है। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में एक दलित युवक ने उच्च जाति की लड़की से शादी की थी। जिससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी है।

घटना के संबंध में सल्ट की तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि पुलिस ने पनुआधोखान गांव के रहने वाले दलित राजनीतिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र का शव शुक्रवार की शाम भिकियासैंण कस्बे के करीब एक कार में बरामद किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से कार में जगदीश के शव के साथ सवार उनकी पत्नी की मां, उनके सौतेले पिता और उनके सौतेले भाई को भी पकड़ा, जो उनकी हत्या करने के बाद शव को ठिकाने पर लगाने के लिए ले जा रहे थे।

तहसीलदार रानी ने कहा कि जगदीश चंद्र की शादी बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में एक उच्च जाति के युवती के साथ हुई थी। इस बात से नाराज युवती के परिजनों ने बीते गुरुवार को चंद्रा का अपहरण कर लिया था।

घटना के संबंध में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेता पीसी तिवारी ने कहा कि उन्होंने 27 अगस्त को प्रशासन को चिट्ठी लिखी थी कि दलित दंपति को जान का खतरा है और उन्हें प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृत जगदीश उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न पर दो बार साल्ट विधानसभा सीट का चुनाव भी लड़ चुके थे। अगर अल्मोड़ा प्रशासन उनकी लिखी चिट्ठी को गंभीरता से लेता तो और जगदीश के ससुराल पक्ष के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करता तो शायद उनकी जान को बचाया जा सकता था।

तिवारी ने जगदीश की हत्या को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के लिए शर्म की बात बताते हुए कहा कि सरकार से अपील है कि वो जगदीश की विधवा पत्नी को कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे और जगदीश के कातिलों को सख्त सजा दे ताकि उत्तराखंड में फिर कोई जगदीश न मारा जाए।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और अल्मोड़ा के डीआईजी नीलेश आंनद भरणे को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। डीआईजी नीलेश आंनद ने कहा कि हत्या के इस मामले की पूरी गहनता के साथ जांच की जा रही है। एसपी समेत हम खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जांच के बाद आरोपियों के सख्त कार्रवाई की जाएगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :हत्याउत्तराखण्डअल्मोड़ाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज