लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: मंदिर जाने पर उत्तरकाशी में दलित युवक को बांधकर उसपर जलती लकड़ियों से हमला किया गया, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2023 09:01 IST

आयुष ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमलावर इसलिए नाराज थे कि दलित होने के बावजूद उसने मंदिर में प्रवेश किया। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आयुष की शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में पांच ग्रामीणों के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना नौ जनवरी की है जब बैनोल गांव निवासी 22 वर्षीय आयुष मंदिर गया था।पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार रात भर उच्च वर्ग के कुछ लोगों ने मंदिर में उसके साथ मारपीट की।पीड़ित आयुष को 10 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उच्चतर स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया।

देहरादूनः उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में एक दलित युवक जब पूजा करने के लिए मंदिर में दाखिल हुआ तो लोगों के एक समूह ने जलती लकड़ियों से उस पर कथित तौर पर हमला किया। पुलिस अधिकारियों  के मुताबिक घटना नौ जनवरी की है जब बैनोल गांव निवासी 22 वर्षीय आयुष मंदिर गया था।

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार रात भर उच्च वर्ग के कुछ लोगों ने मंदिर में उसके साथ मारपीट की, उसे बांध दिया और जलती लकड़ियों से उसकी पिटाई की। अधिकारियों ने कहा कि आयुष को 10 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए उच्चतर स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया।

आयुष ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमलावर इसलिए नाराज थे कि दलित होने के बावजूद उसने मंदिर में प्रवेश किया। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आयुष की शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में पांच ग्रामीणों के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) प्रशांत कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 

टॅग्स :Uttarkashicrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट