लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या बताने के लिए लाश को रस्सी से लटकाया

By भाषा | Updated: July 16, 2018 20:27 IST

भीम ने रविवार की रात अपनी पत्नी शिवानी और बड़े भाई के साले अरुण को आपत्तिजनक हालात में देखा तो इसका विरोध किया । इस पर दोनो ने कथित रूप से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी । 

Open in App

मेरठ,16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के परतापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर घोपला गांव में रविवार देर रात अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 

महिला के पति ने अपने बड़े भाई के साले और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख कर इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान कंचनपुर घोपला निवासी युवक भीम (२४) के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि भीम ने रविवार की रात अपनी पत्नी शिवानी और बड़े भाई के साले अरुण को आपत्तिजनक हालात में देखा तो इसका विरोध किया । इस पर दोनो ने कथित रूप से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी । 

उन्होंने बताया कि दोनो ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया । 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला