लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बांदा में दलित लड़की से गैंगरेप करने की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 22, 2020 11:44 IST

बांदा जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है. दलित लड़की से गैंगरेप की कोशिश हुई. आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के मेडिकल टेस्ट के बाद दोनों आरोपियों को जेल दिया गया है.आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक गांव में मंगलवार को एक दलित नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली बांदा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बुधवार को कहा "कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की सत्रह साल की दलित लड़की मंगलवार सुबह अकेले महुआ का फूल चुनने (बीनने) गांव के किनारे बगीचे जा रही थी। तभी उसी गांव के दो युवक उसे घसीट कर खेत में ले गए और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

इसी दौरान लड़की के शोर मचाने पर आस-पास के कुछ लोग वहां पहुंच गए, जिससे लड़की को वहीं छोड़ दोनों युवक भाग गए।" उन्होंने बताया कि "लड़की के पिता की शिकायत पर सामूहिक बलात्कार करने की कोशिश, जान से मारने की धमकी देने, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शमीम (26) और नफीस (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है।" सिंह ने बताया कि "पीड़ित लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सक्षम अदालत के सामने पेश किया जाएगा।" 

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशबांदाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए