लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: चोरी के शक में दो नाबालिग लड़कों के साथ बर्बरता; मजबूरन पिलाई पेशाब, प्राइवेट पार्ट्स में डाली मिर्च

By अंजली चौहान | Updated: August 7, 2023 14:30 IST

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में चोरी के संदेह में दो नाबालिग लड़कों के साथ मारपीट करने और उन्हें पेशाब पीने के लिए मजबूर करने का एक परेशान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में दो नाबालिगों को जबरन पिलाई शराबप्राइवेट पार्ट में लगाई मिर्ची छह आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बर्बरता की ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, चोरी के शक में दो नाबालिगों को जबरन पेशाब पिलाई गई और उनके पाइवेट पार्ट्स में मिर्ची लगाई गई।

इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। हादसे का भयावह वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों से ऐसा करवाने वाले कुछ पुरुष है जो ऐसा न करने पर उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़कों को भी नग्न कर दिया गया और उनके हाथ-पैर बांध दिए गए। उन्हें जबरन इजेक्शन तक लगाए गए। घटना के सामने आते ही इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 

6 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़कों से मारपीट का परेशान करने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि थाना पथरा बाजार में दो नाबालिगों के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है।

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के सिलसिले में छह लोगों को पकड़ा गया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि वीडियो सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे के पास एक चिकन शॉप का है। आरोपियों को नाबालिगों पर चिकन चोरी का शक था जिसके बाद उन्होंने ये बर्बरता की। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ितों के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों को सजा देने की मांग की है। 

वहीं, पीड़ित बच्चों का फिलहाल इलाज कराया जा रहा है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?