लाइव न्यूज़ :

शामली: पटरी से उतरी मालगाड़ी की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार के साथ मारपीट, जीआरपी के दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: June 12, 2019 13:40 IST

कल देर रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पत्रकार को सादी वर्दी पहने जीआरपी पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर लगातार थप्पड़ और घूसे मारते देखा गया । उसके बाद पत्रकार को लाकअप में रखा गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शामली में पत्रकार की पिटाई करने और उसे थाने के लाकअप में रखने के मामले में जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रकार को बुधवार सुबह लगभग सात बजे रिहा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय के हवाले से बताया कि समाचार चैनल के पत्रकार अमित शर्मा से जुड़ी घटना में अधिकारियों ने कार्रवाई की है।

शामली जीआरपी के एसएचओ राकेश कुमार और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे प्रकरणों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिये गये पत्रकार को रिहा करने के आदेश दे दिये गये हैं। कल देर रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पत्रकार को सादी वर्दी पहने जीआरपी पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर लगातार थप्पड़ और घूसे मारते देखा गया । उसके बाद पत्रकार को लाकअप में रखा गया।

सहारनपुर के क्षेत्राधिकारी जीआरपी राम लखन मिश्र ने बताया कि पत्रकार शामली में एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद उस घटना को कवर करने गया था। उसी समय उसकी जीआरपी कर्मियों से कहासुनी हो गयी। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट किया कि हमें एक वीडियो देखने को मिला है, जिसमें एक पत्रकार को पीटा जा रहा है और लाकअप में रखा गया है।

डीजीपी ओ पी सिंह ने शामली जीआरपी एसएचओ राकेश कुमार और कांस्टेबल संजय पवार को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिये हैं। नागरिकों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा दंड दिया जाएगा।

टॅग्स :शामलीउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?