लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खेत में लगाई फांसी, 20 हजार रुपये का था कर्ज

By भाषा | Updated: March 6, 2020 14:31 IST

बलराम यादव (38) के भाई शिवबरन के हवाले से उन्होंने बताया कि "बलराम पर साहूकारों का बीस हजार रुपये का कर्ज था और वह अपनी आर्थिक स्थिति से बेहद परेशान रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देनरैनी की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वन्दिता श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर हलक़ा लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और घटना की सूचना उपजिलाधिकारी नरैनी को दे दी गयी है।

बांदाउत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में खेत में फसल की रखवाली करने गए एक किसान ने कथित रूप से आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बलराम यादव (38) का शव बृहस्पतिवार को उसके खेत में लगे नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया है।

किसान के भाई शिवबरन के हवाले से उन्होंने बताया कि "बलराम पर साहूकारों का बीस हजार रुपये का कर्ज था और वह अपनी आर्थिक स्थिति से बेहद परेशान रहता था। बुधवार की रात वह खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गया था, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’ शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और घटना की सूचना उपजिलाधिकारी नरैनी को दे दी गयी है।

आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, नरैनी की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वन्दिता श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर हलक़ा लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के आश्रितों को सरकारी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

टॅग्स :बांदाउत्तर प्रदेशकिसान आत्महत्याFarmers Suicide
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला