लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बाप की हत्या के लिए बेटे ने तीन शूटरों को दी सुपारी, नाबालिग ने ऐसे रची पिता के मौत की साजिश

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2024 08:52 IST

प्रतापगढ़ में एक नाबालिग ने अपने पिता को मरवाने के लिए तीन शूटरों को रखा और हत्या को अंजाम दिया।

Open in App

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की घिनौनी साजिश रची और उसे कामयाबी से अंजाम भी दिया। पुलिस के अनुसार, एक 16 साल के लड़के ने अपने पिता को मरवाने के लिए तीन शूटरों को काम पर रखा है जिनकी पहचान पीयूष पाल, शुभम सोनी और प्रियांशु के रूप में हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की गई तो हमलावरों ने खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और किशोर तक पहुंची।

दरअसल, गुरुवार को पट्टी इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने व्यवसायी मोहम्मद नईम (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो धीरे-धीरे पूरा मामला साफ हो गया।

क्यों की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने अपने पिता की हत्या के लिए गिरफ्तार शूटरों को काम पर रखा था और उन्हें 6 लाख रुपये देने का वादा किया था। उसने इस आश्वासन के साथ 1.5 लाख रुपये पहले दिए थे कि वह उसके पिता को मारने के बाद बाकी की रकम देगा।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने पिता से नाराज था क्योंकि वह उसे पर्याप्त पैसे नहीं देते थे।

बेटा भी अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए अक्सर दुकान से पैसे या घर से आभूषण चुरा लेता था। अधिकारी ने कहा, ''उसने पहले भी अपने पिता की हत्या कराने की योजना बनाई थी, लेकिन असफल रहा।''

पुलिस ने गिरफ्तार शूटरों को जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह में भर्ती कराया गया। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़हत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला