लाइव न्यूज़ :

UP Crime: बार-बार परीक्षा में हो रहा था फेल, नहीं मिल रही थी नौकरी, सिर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या

By गुणातीत ओझा | Updated: March 14, 2020 15:24 IST

बेरोजगारी की मार झेल रहे 32 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कई परीक्षाएं देने के बाद भी युवक को सफलता हाथ नहीं लगी तो उसने मौत का रास्ता चुन लिया। आत्महत्या की यह घटना उत्तर प्रदेश आजमगढ़ की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रह रहे युवक ने खुद को मारी गोलीलगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल होने से चल रहा था तनाव में

आजमगढ़ः  बेरोजगारी की मार झेल रहे 32 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कई परीक्षाएं देने के बाद भी युवक को सफलता हाथ नहीं लगी तो उसने मौत का रास्ता चुन लिया। आत्महत्या की यह घटना उत्तर प्रदेश आजमगढ़ की है।

आजमगढ़ के देवगांव में लहुवा कला गांव का रहने वाला 32 वर्षीय युवक वेदप्रकाश सिंह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वेदप्रकाश सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की रात खाना खाकर घर के सभी सदस्य सोने चले गए।

वेदप्रकाश घर के ऊपरी तल पर कमरे में सो रहा था। रात लगभग दो बजे बंद कमरे में उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन परिजन कांप उठे। दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो बेटे को मृत देख पैरों तले जमीन खिसक गई। वेदप्रकाश की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। 

वेदप्रकाश के पिता नरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में बड़े बाबू पद से रिटायर हुए थे। वेदप्रकाश का बड़ा भाई ज्ञानप्रकाश सिंह गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। देवगांव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश मौर्य ने बताया कि मृत युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परीक्षा में असफल होने पर इधर कई महीने से तनाव से गुजर रहा था। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला