लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: जालौन जिले में रुपए नहीं मिलने पर बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:32 IST

पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया, ‘‘कौंच स्थित ताहर पूरा गांव में सरजू प्रसाद (75) का बेटा हनुमंत सिंह आए दिन पिता से रुपयों की मांग करता था, लेकिन तंगी की वजह से उसकी मांग पूरी नहीं हो पाती थी।’’

Open in App

जालौन जिले के कौंच कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम रुपए नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया, ‘‘कौंच स्थित ताहर पूरा गांव में सरजू प्रसाद (75) का बेटा हनुमंत सिंह आए दिन पिता से रुपयों की मांग करता था, लेकिन तंगी की वजह से उसकी मांग पूरी नहीं हो पाती थी।’’

उन्होंने बताया कि हनुमंत ने मंगलवार को फिर सरजू से पैसे मांगे। पैसे नहीं मिलने पर वह तैश में आ गया और उसने अपने पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हनुमंत को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना