लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः लखनऊ में मिला नोएडा से अगवा किया गया 6 साल का बच्चा, दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2019 22:17 IST

नोएडा स्थित अपने घर के पास से पिछले हफ्ते अगवा किए गए छह साल के बच्चे को लखनऊ से बरामद किया गया और इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 14 जुलाईः नोएडा स्थित अपने घर के पास से पिछले हफ्ते अगवा किए गए छह साल के बच्चे को लखनऊ से बरामद किया गया और इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मूल निवासी इस दंपति के अलावा जिस व्यक्ति ने लखनऊ में उनके ठहरने की व्यवस्था की थी उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बच्चा नौ जुलाई को नोएडा के गिजहोद गांव स्थित अपने घर के पास खेल रहा था और शाम को वह अचानक लापता हो गया। गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि सेक्टर 24 थाने में मामला दर्ज कर उत्कर्ष को तलाशने के लिए जांच शुरू कर दी गई।

एसएसपी ने कहा, “इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और दंपति प्रदीप दुबे और उसकी पत्नी पिंकी दुबे को शाम करीब सात बजे बच्चे को उसके घर के पास वाली सड़क से अगवा करते देखा गया।” उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “प्रदीप ने उत्कर्ष के मुंह को हाथ से दबा दिया था ताकि वह शोर न मचा सके और दोनों जल्द ही मौके से फरार हो गए।”

कृष्ण ने कहा, “महज छह महीने पहले गांव आया दंपति बच्चे को तत्काल लखनऊ लेकर चला गया। हमारी अपराध शाखा की टीम और सेक्टर 24 की पुलिस ने राज्य की राजधानी में उनकी मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक निगरानी शुरू की जहां से उन्हें आज सुबह गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति संदीप दुबे को भी गिरफ्तार किया गया जिसने लखनऊ के अपने घर में उनके ठहरने की व्यवस्था की थी। कृष्ण ने बताया कि पूछताछ के दौरान पति-पत्नी ने बताया कि कि शादी के बाद से उन्हें बच्चा नहीं हो रहा था जिसे लेकर उनके रिश्तेदार उनको ताना मारा करते थे। एसएसपी ने बताया कि इससे तंग आकर दंपति नोएडा आकर रहने लगा था। बाद में उन्होंने जौनपुर में लोगों को बताया कि पिंकी ने बच्चे को जन्म दिया है और वे दो साल से अपने घर नहीं गए थे।

टॅग्स :नॉएडालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत