लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Shocker: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती... फिर नौकरी के बहाने महिला को बुलाया मिलने, किया गैंगरेप

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2024 11:08 IST

Uttar Pradesh Shocker: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गयापीड़िता की आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थीकोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया

Uttar Pradesh Shocker:उत्तर प्रदेश के शामली में हैवानों ने एक महिला की इज्जत को तार-तार कर दिया। नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने महिला को होटल के कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मेरठ की रहने वाली महिला से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी, उसने खुद को एक बैंक में काम करने का दावा किया था।

उसने उसे बैंक में नौकरी दिलाने में मदद करने की पेशकश की। आरोपी ने कथित तौर पर अपने दोस्त को भेजा और नौकरी के वादे पर महिला को उसके साथ देहरादून आने के लिए कहा। लेकिन वहां उसकी मुलाकात नहीं हुई। बाद में, उस व्यक्ति के साथी द्वारा उसे उत्तर प्रदेश के थानाभवन ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई।

महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक दी और फिर उसे एक होटल में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला के इस सनसनीखेज दावे से पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं मिली है फिलहाल इसकी जांच जारी है। 

इससे पहले इसी महीने 2 जून को पुलिस ने बिजनौर में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान शैंकी, रॉबिन और अंकित के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजीव वाजपेयी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई जब आरोपी महिला (24) को अपनी कार में ले गए और एक ट्यूबवेल परिसर के पास उसके साथ बलात्कार किया।

वाजपेयी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को जानती है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमशामलीShamli
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने