लाइव न्यूज़ :

Policeman Drinking Alcohol: रक्षक बने शराबी, जाम पर जाम छलकाए, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 17, 2024 19:29 IST

Policeman Drinking Alcohol: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन पुलिसवाले जिन पर जनता की रक्षा करने की जिम्मेदारी है वह मस्ती से शराब के जाम छलका रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसवाले डायल 112 के ऑफिस में पीने लगे शराब शराब पीने वाले पुलिसवालों को किया गया सस्पेंड सोशल मीडिया पर लोगों ने यूपी पुलिस की ली चुटकी

Policeman Drinking Alcohol: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन पुलिसवाले जिन पर जनता की रक्षा करने की जिम्मेदारी है वह मस्ती से शराब के जाम छलका रहे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि जिस कमरे में वह जाम छलका रहे हैं वह कमरा डायल 112 का ऑफिस है। पहले आप यह वीडियो देखिए।

वायरल वीडियो यूपी के शामली जिले का है। सोशल मीडिया पर इसे सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करने के दौरान केपशन दिया गया। डायल 112, आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। इधर, वायरल हो रहे वीडियो पर अन्य यूजरों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। वहीं, इस वीडियो पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। 

वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसवाले सस्पेंड

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कार्यालय में शराब पीते हुए कथित तौर पर एक वीडियो सामने आने के बाद एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस द्वारा यह जानकारी दी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर शामली में डायल-112 (आपातकालीन हेल्पलाइन) कार्यालय में शराब पीते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार और हेड कांस्टेबल अनुज कुमार और अश्विनी कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

बयान में कहा गया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और शामली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

एक यूजर ने लिखा कि बाबा जी के आने के बाद यही बदला है, पुलिस चौकी को मधुपान केंद्र और प्रताड़ित केंद्र बना दिया है। ग़ज़ब हाल बना दिया है उत्तर प्रदेश का। दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ लिख देंगे तो विवाद हो जायेगा। तीसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे पुलिस को सीघ्र टर्मिनेट करना चाहिए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला