लाइव न्यूज़ :

संत कबीर नगर का मामलाः दो परिवारों में हिंसक संघर्ष, दो की मौत, चार घायल, लाठी—डंडे चले और पथराव भी हुआ

By भाषा | Updated: July 13, 2020 21:20 IST

झगरू और विखधर के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार को दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारियां होंगी ।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के नाम झगरू और विखधर हैं। संघर्ष में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दो परिवारों के बीच लाठी—डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिससे दोनों ही पक्षों के एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

संत कबीर नगरः उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पडोखर गांव में दो परिवारों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने सोमवार को बताया कि दो परिवारों के बीच लाठी—डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिससे दोनों ही पक्षों के एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम झगरू और विखधर हैं। संघर्ष में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्होंने बताया कि झगरू और विखधर के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार को दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारियां होंगी ।

कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : पति—पत्नी की मौत, चार अन्य घायल

अमरिया थानाक्षेत्र में माधोपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से एक कार में सवार पति—पत्नी की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। अमरिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि बरेली जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के झाझूनागर गांव के अहमद हुसैन और उनकी पत्नी शाहीन बेगम चार अन्य लोगों के साथ रविवार रात को पीलीभीत में थाना अमरिया क्षेत्र के सरेंदा पट्टी गांव में अपने दामाद से मिलने आ रहे थे। सिंह ने बताया कि माधेपुर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने हुसैन की कार को टक्कर मार दी। हादसे में हुसैन और शाहीन की मौत हो गयी जबकि कार चालक सहित चार अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। 

दो वाहनों की टक्कर में पांच की मौत

बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना अंतर्गत राजकीय उच्चपथ संख्या 69 पर देर रात एक सुमो विक्टा और एक ऑटोरिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में ऑटोरिक्शा पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। किंजर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि पटना और अवरल जिला की सीमा पर हुए इस हादसे में मरने वालों में सिगोड़ी थाने नदहरी गांव निवासी विकास यादव, नीरज राम एवं कुंदन कुमार, मखदुमपुर धोखहारा ढिबरी गांव निवासी सरयू बिंद व किंजर थाना अंतर्गत महरिया गांव निवासी श्रद्धा बिंद शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

कठुआ जिले में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की मौत

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक मामूली मुद्दे को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नागरी के बडाला गांव निवासी दीपक कुमार और उसके दोस्तों की रविवार रात करीब 10.30 बजे चक द्राब खान गांव के कुछ युवकों के साथ हाथापाई हुयी।

अधिकारी ने कहा कि इस दौरान कुमार बेहोश होकर गिर गया और उसे कठुआ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुमार की मौत के मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फरेदुपुर में सोमवार को तालाब में नहाते समय एक किशोर सहित दो लोगों की डूबकर मौत हो गयी है । थाना प्रभारी डी पी सिंह ने बताया कि कासिम और शमीम तालाब में नहाने गये थे । उन्होंने बताया कि पानी गहरा होने की वजह से दोनों डूब गये। सिंह ने बताया कि बाद में दोनों के शव बाहर निकलवाकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए