लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी युवक ने संभल में नौ साल की बच्ची को मार डाला, परिजन बोले- रेप की आशंका, घर के बाहर खेल रही थी गुड़िया

By भाषा | Updated: August 14, 2020 14:44 IST

वह अक्सर अपने पड़ोसी दयाराम नामक व्यक्ति के घर टी वी देखने जाती थी। कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दयाराम एक टाट की बोरी लेकर जा रहा था, बच्ची के परिजन ने उसे पकड़ा तो टाट की बोरी में बच्ची की लाश मिली।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के पिता को अंदेशा है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी की हत्या की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि बच्ची अक्सर उनके घर टी वी देखने आती थी। उसने किसी बात पर उसके दो साल के बच्चे को धक्का दे दिया था। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।

संभलः जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में नौ साल की एक बच्ची की पड़ोसी युवक ने हत्या कर दी। बच्ची के परिजन बलात्कार की आशंका व्यक्त कर रहे है। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है।

बच्ची बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेलने गई थी, उसके बाद वापस नही लौटी। वह अक्सर अपने पड़ोसी दयाराम नामक व्यक्ति के घर टी वी देखने जाती थी। कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दयाराम एक टाट की बोरी लेकर जा रहा था, बच्ची के परिजन ने उसे पकड़ा तो टाट की बोरी में बच्ची की लाश मिली। बच्ची के पिता को अंदेशा है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि दयाराम अभी तक प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि बच्ची अक्सर उनके घर टी वी देखने आती थी। रक्षा बंधन के दिन भी आई थी। उसने किसी बात पर उसके दो साल के बच्चे को धक्का दे दिया था। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।

नोएडा में युवती के साथ सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके सहकर्मी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर पांच में रहने वाली युवती सोनिया (काल्पनिक नाम) ने थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 13 अगस्त को अपने दोस्त रोनी उर्फ पृथ्वी और कुछ अन्य लोगों को साथ कारपोरेट सूट सेक्टर 31 में गई थी।

उन्होंने बताया कि 11 से 12 बजे के बीच वहां इन लोगों ने खाना खाया और शराब पी। अपर उपायुक्त ने बताया कि 13 अगस्त को करीब 4 बजे के आसपास रोनी उर्फ पृथ्वी ने सोनिया के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। युवती के साथ गई उसकी सहेली घटना के समय सो रही थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बृहस्पतिवार देर रात थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?