लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, एक मोटरसाइकिल पर सवार थे सभी

By भाषा | Updated: April 14, 2020 15:04 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि शिवरा गांव में रहने वाले अशोक अपनी रिश्तेदारी में मिर्जापुर थाना अंतर्गत कीकटिया गांव गए थे। एक ही मोटरसाइकिल पर दो महिलाओं समेत पांच लोग वापस लौट रहे थे।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों लोग एक ही परिवार के थे और एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि शिवरा गांव में रहने वाले अशोक अपनी रिश्तेदारी में मिर्जापुर थाना अंतर्गत कीकटिया गांव गए थे। वहां से एक ही मोटरसाइकिल पर दो महिलाओं समेत पांच लोग वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि रविवार रात बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर मालूपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन के आने और चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण हुई दुर्घटना में अशोक (40) जयमाला (40) तथा जयमाला के 8 वर्षीय बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि जयमाला की बेटी सुमन तथा उसका 3 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज