लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सनकी पति का कारनामा, पत्नी को दूसरी महिला से बदलने का डाला दबाव, खींची अश्लील तस्वीरें

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2024 11:11 IST

लखनऊ: यूपी में एक पति पर पत्नी की अदला-बदली के लिए दबाव डालने, उसे प्रताड़ित करने और अश्लील तस्वीरें लेने का मामला दर्ज किया गया।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी मच गई वहीं, पुलिस भी इस केस को सुनकर दंग रह गई। दरअसल, एक महिला ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसके बदले दूसरी महिला से अदला-बदली का दबाव डाल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि अदला-बदली का दबाव बनाने के लिए मजबूर कर रहा था और उसे पीटने और प्रताड़ित करने और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने का भी आरोप लगाया। 

मामला लखनऊ के आशियाना इलाके की रहने वाली 40 वर्षीय महिला का है जिसने मामला दर्ज कराया है। उसने शिकायत की कि क्रूर व्यवहार और अनैतिक कार्यों में शामिल होने के दबाव के कारण उसे अपने मायके वापस जाना पड़ा। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उस पर अत्याचार किया जा रहा था और बेटी को जन्म देने के बाद यह और बढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी 2008 में आरोपी से हुई थी और उसकी एक बेटी है। महिला ने कहा, "मेरे पति मेरी उपस्थिति में कई घंटों के दौरान महिलाओं से बात करते हैं। मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया लेकिन हमारी शादी बचाने के लिए मैंने पुलिस में शिकायत नहीं की। मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे कई-कई दिनों तक भूखा रखा।"

उसने आगे आरोप लगाया कि जब वह सो रही थी तो उसके पति ने उसकी तस्वीरें खींची और उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा, "मैंने भी उसे रात में महिलाओं से बात करते हुए पकड़ा था और विरोध करने पर मेरी पिटाई की गई थी।" महिला ने कहा कि उसके पति का गुस्सा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता गया, "मुझे उसके दोस्तों को शामिल करते हुए पत्नी की अदला-बदली में भाग लेने के लिए मजबूर किया गया।" उसने कहा कि उस पर एक अज्ञात जोड़े के साथ सौदा करने के लिए दबाव डाला गया था। 

आशियाना के SHO छत्रपाल सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है हालांकि, मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशलखनऊमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला