लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के घर टंकी में मिला प्रेमिका का शव; कई दिनों से महिला थी लापता, आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2023 10:56 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर उसका शव अपने ही घर में टंकी में छुपाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या प्रेमिका का शव घर की टंकी में छुपाया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की हत्या का आरोप उसके ही प्रेमी पर लगा है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को टैंक में छुपाया गया। 

मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला जिसकी पहचान राज केसर के रूप में हुई। उसकी हत्या के बाद उसका शव एक निर्माणाधीन घर में टैंक में छुपाया गया था।

पुलिस ने घटना की जानकारी शुक्रवार को दी और बताया कि यमुनापार करछना थाना क्षेत्र के महेवा इलाके में आरोपी अरविंद के घर से राज केसर (35) का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। 

घटना को लेकर एसएचओ विश्वजीत सिंह ने कहा कि आरोपी अरविंद ने करीब 14 दिन पहले ही महिला की हत्या कर दी थी और उसका शव अपने ही घर के टैंक में छुपा दिया था। घटना का पता तब चला जब 30 मई को केसर के परिवार ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर अरविंद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस बीच, मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

बता दें कि ये पहली घटना नहीं है। हाल के दिन में देश के कई राज्यों में इस तरह की घटना देखने को मिली है। इसी कड़ी में मुंबई के मीरा रोड स्थित एक 56 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 36 वर्षीय प्रेमिका को जान से मार दिया और उसके शव के टुकड़े कर दिया।

कपल एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और किसी बात को लेकर लड़ाई होने के बाद प्रेमी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेशहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?