लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में दिन दहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से वार कर हत्या, सनसनी

By भाषा | Updated: May 14, 2020 21:36 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई हत्या ने शासन को हिला कर रख दिया है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। धूमनगंज के प्रीतमनगर मोहल्‍ले में विवेकानंद चौराहे के पास रहने वाले पचपन वर्षीय तुलसी राम केसरवानी की बिजली के उपकरण की दुकान थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना में वादी, तुलसीदास केसरवानी के पुत्र आतिश केसरवानी का कहना है कि वह दोपहर डेढ़ बजे बैंक गए थे।प्रेम प्रकाश ने बताया कि बकौल आतिश जब वह नीचे आए तो उन्होंने कूलर की घास से ढका अपने पिता का शव देखा।

प्रयागराजः शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर में बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।

एडीजी (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि तुलसीदास केसरवानी (65 वर्ष), उनकी पत्नी किरण केसरवानी (60 वर्ष), बहू प्रियंका (22 वर्ष) और बेटी निहारिका उर्फ गुड़िया (37 वर्ष) की आज दोपहर करीब 3 बजे धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।

एडीजी के मुताबिक, “इस घटना में वादी, तुलसीदास केसरवानी के पुत्र आतिश केसरवानी का कहना है कि वह दोपहर डेढ़ बजे बैंक गए थे और जब वह वापस लौटकर आए तो घर का दरवाजा नहीं खुला। धक्का मारकर दरवाजा खोला और जब घर के भीतर गए तो उन्होंने मकान के भूतल पर दो शव देखा और फिर पहली मंजिल पर गए जहां उन्होंने तीसरा शव देखा।” प्रेम प्रकाश ने बताया कि बकौल आतिश जब वह नीचे आए तो उन्होंने कूलर की घास से ढका अपने पिता का शव देखा।

आतिश ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। एडीजी ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल की लोकेशन, बताए गए घटनाक्रम की जांच की जा रही है, आसपास के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कल होगा जिसके बाद और चीजों का पता चलेगा, कई ऐसे गवाह हैं जिनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर जांच की जा रही है, अलग अलग लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रेम प्रकाश ने बताया कि यह व्यस्त बाजार की घटना है और कई सीसीटीवी के फुटेज मिले हैं जिन्हें खंगाला जा रहा है। हालांकि घटनास्थल का सीसीटीवी खराब मिला है। लेकिन इसका भी विश्लेषण किया जा रहा है कि कब तक वह चला है।

फारेंसिक टीम ने कुछ सुबूत एकत्र किए हैं। साथ ही खोजी कुत्ते ने भी कुछ संकेत दिए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि जिस तरह से इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया है और अधिकारियों से बातचीत से संकेत मिला है, उससे लगता है कि इस घटना का खुलासा बहुत जल्दी ही.. दिन नहीं घंटों में हो जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रयागराजउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?