लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः आरक्षी का शव बैरक की तीसरी मंजिल पर, गले में गोली, बगल में सर्विस राइफल एके-47 पड़ी थी

By भाषा | Updated: September 26, 2020 13:30 IST

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार को आरक्षी आशुतोष यादव (24) की ड्यूटी प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के साथ लगी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरक्षी का शव बैरक की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार देर शाम पाया,उसके गले में गोली लगी हुई थी।बैरक की तीसरी मंजिल पर पाया गया, बगल में उसकी सर्विस राइफल एके-47 पड़ी हुई थी और गले में एक गोली लगी हुई थी।आशंका है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, मौके से कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है।

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित थाना लालगंज कोतवाली के एक आरक्षी का शव बैरक की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार देर शाम पाया,उसके गले में गोली लगी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार को आरक्षी आशुतोष यादव (24) की ड्यूटी प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के साथ लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि यादव का रक्त रंजीत शव शुक्रवार शाम को बैरक की तीसरी मंजिल पर पाया गया, बगल में उसकी सर्विस राइफल एके-47 पड़ी हुई थी और गले में एक गोली लगी हुई थी।

उन्होंने कहा कि आशंका है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, मौके से कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बैरक के दूसरे आरक्षियों ने बताया कि यादव अक्सर गुमसुम रहता था। वह 2018 बैच का आरक्षी था और 17 सितंबर को घर से छुट्टी से वापस आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

उज्जैन के पास ट्रक और जीप की टक्कर में पांच श्रमिकों की मौत, सात घायल

मध्य प्रदेश में उज्जैन से 10 किलोमीटर दूर उज्जैन-देवास मार्ग पर दताना गांव के पास शनिवार तड़के एक ट्रक और जीप की टक्कर में पांच श्रमिकों की मौत हो गयी और सात मजदूर घायल हो गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रुपेश द्विवेदी ने बताया कि नरवर पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह को हुए इस हादसे में जीप में सवार पांच मजदूरों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये।

ये लोग जीप में सवार होकर कटनी से नीमच मजदूरी करने के लिये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?