लाइव न्यूज़ :

जीजाजी की जगह साले साहब करते रहे यूपी पुलिस की नौकरी, पांच साल तक किसी को नहीं हुई कानों कान खबर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 18, 2021 17:28 IST

मुरादाबाद जनपथ के ठाकुरद्वारा में एक सिपाही जगह उसका साला कई सालों तक ड्यूटी देता रहा लेकिन किसी को कानों कान खबर ही नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद में एक सिपाही ने अपनी जगह साले को नौकरी पर भेजना शुरू कर दिया। अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर जांच कराई गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। आरोपी जीजा ने अपने साले को पुलिस की ट्रेनिंग भी दी थी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक के बाद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में यकीन करना मुश्किल होता है। मुरादाबाद पुलिस में फर्जीवाड़े का ऐसा ही मामला सामने आया है। मुरादाबाद जनपथ के ठाकुरद्वारा में एक सिपाही की जगह उसका साला कई सालों तक ड्यूटी देता रहा लेकिन किसी को कानों कान खबर ही नहीं हुई। आरोपी जीजा ने साले को नौकरी पर भेजने से पहले उसे ट्रेनिंग भी दी थी। अज्ञात व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद अब जाकर मामला खुला है। 

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ठाकुरद्वारा थाने में आरोपी जीजा-साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन भाग निकला है। 

आरोपी सिपाही अनिल कुमार पत्र सुखपाल मुजफ्फरनगर के खतौली थाने के गांव दाहौड़ का निवासी है। सिपाही की जगह उसका साला सुनील पुत्र राजपाल खतौली थाने के ही कंधारी का रहने वाला है। उसके अपने जीजा की जगह नौकरी करने की बात सामने आई थी। आरोपी सिपाही ठाकुरद्वारा में यूपी 112 पीआरवी में तैनात था। 

तबादला हुआ तो अपनी जगह साले को भेजा

आरोपी अनिल कुमार ने 2012 में गोरखपुर में आयोजित पुलिस भर्ती में आवेदन किया था। जहां उसका चयन आरक्षी के लिए हुआ। ट्रेनिंग पूरा करने के बाद अनिल कुमार को सबसे पहली पोस्टिंग बरेली जनपद में मिली। हालांकि जब उसका तबादला बरेली रेंज से मुरादाबाद हुआ तो उसने अपने स्थान पर साले सुनील को बुलाकर उसे प्रस्थान आदेश की कॉपी दी और मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों के सामने पेश किया। हालांकि उस वक्त फोटो का मिलान नहीं किया, जिसके चलते यह खेल बदस्तूर पांच साल तक चलता रहा।

जांच में हुआ खुलासा

शिकायत मिलने के बाद जब ठाकुरद्वारा सीओ और थाना प्रभारी ने जांच की। जिसमें सामने आया कि सिपाही की जगह उसका साला नौकरी कर रहा था। आरोपी ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी नौकरी शिक्षा विभाग में लगी थी। जिसके बाद उसने अपने साले सुनील को ड्यूटी पर भेजना शुरू कर दिया। 

लापरवाही बरतने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही इस मामले में लापरवाही करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला