लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Phulpur: वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर कार और ट्रक में टक्कर, एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, तीन साल का बच्चा बचा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2023 13:13 IST

Uttar Pradesh Phulpur: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देफूलपुर थाना के एसएचओ ने कहा कि परिवार को सूचित किया गया है।सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं।लोग पीलीभीत के रहने वाले थे। 

Uttar Pradesh Phulpur: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में से चार एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

फूलपुर थाने के प्रभारी दीपक राणावत ने बताया कि हादसा वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर करखियांव इलाके के पास हुआ। एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में पीलीभीत जिले के विपिन यादव (32) और उनकी मां गंगा देवी (48) के साथ साथ अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जित करने गये महेंद्र पाल (43), उनकी पत्नी चंद्रकाली (40), उनका भाई दामोदर प्रसाद (35) और भाभी निर्मला देवी (32) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा मृतकों में पीलीभीत के ही राजेंद्र (55) और कार चालक अमन (24) भी शामिल हैं। राणावत ने बताया कि दामोदर का नौ वर्षीय पुत्र भी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन से बच्चे का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशवाराणसीVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला