लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बूढ़ी मां को कमरे में बंद कर गया बेटा, भूख, प्यास से मां की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2018 14:20 IST

त्रिपाठी ने बताया कि कल रविवार को उसके आवास से तीव्र दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मकान में ताला लगा था।

Open in App

जिले में तैनात, रेलवे का एक टीटी अपनी बूढ़ी मां को कमरे में बंद कर चला गया और मां की भूख प्यास से मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रेलवे में तैनात टीटी सलिल चौधरी लखनऊ के आलमबाग का निवासी है।

शाहजहांपुर में रेलवे में बतौर टीटी उसकी 2005 में तैनाती हुई थी। उसे रेलवे परिसर में सरकारी आवास मिला है जहां वह अपनी मां के साथ रहता था।

त्रिपाठी ने बताया कि कल रविवार को उसके आवास से तीव्र दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मकान में ताला लगा था।

पुलिस ने ताला तोड़ा तो वहां करीब 80 साल की वृद्धा का सड़ा गला शव मिला।

स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने सोमवार को बताया कि सलिल अक्सर ड्यूटी से गायब रहता था। वह शराब का आदी है। उसका दो बार निलंबन हो चुका है। करीब दो माह से वह ड्यूटी पर नहीं आया।

पुलिस ने बताया कि टीटी बृहस्पतिवार को ताला बंद करके गया था और अभी तक नहीं आया है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?