लाइव न्यूज़ :

नोएडा के बालिका गृह पर छापा, जांच के दौरान मिली ये संदिग्ध चीजें

By भाषा | Updated: September 5, 2018 16:07 IST

नोएडा के विभिन्न अनाथ आश्रमों में पाई गई अनियमितताओं की जांच नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा को सौंपी गई है। वह 15 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देंगे।

Open in App

नोएडा, 5 सितंबर: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की टीम ने बुधवार को यहां के सेक्टर 12/ 22 स्थित साईं कृपा बालिका गृह में छापेमारी की। टीम को छापेमारी में वहां से महंगी शराब की बोतलें, विदेशी ब्रांड के कपड़े, लैपटॉप, वहां रह रही लड़कियों के पास से महंगी घड़ियां कीमती मोबाइल फोन आदि मिले हैं। 

महिला आयोग कल से ही जनपद में विभिन्न अनाथ आश्रमों पर छापेमारी कर रही है। नोएडा के विभिन्न अनाथ आश्रमों में पाई गई अनियमितताओं की जांच नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा को सौंपी गई है। वह 15 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देंगे।

नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा के विभिन्न अनाथ आश्रमों में कल और आज छापेमारी की। उन्होंने बताया कि कल शाम को उन्होंने सेक्टर 70 स्थित विनियार्ड होम्स में छापेमारी की।

वहां पर बच्चे बर्तन धोते हुए पाए गए। होम के अंदर पानी के टैंक में कीड़े मिले। वहां पर 17 बच्चे रहते हैं जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है। सफाई व्यवस्था में भी खामियां पाई गई। वहां पर सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं था।

उन्होंने बताया कि कल शाम को महिला आयोग की टीम सेक्टर 12/ 22 स्थित साईं कृपा बालिका गृह में पहुंची। वहां पर छापेमारी के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह फिर से महिला आयोग की टीम वहां पर पहुंची।

उत्तर प्रदेश महिला महिला आयोग की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि बालिका गृह में जांच के दौरान लड़कियों के पास से महंगी घड़ियां, चश्मे, विदेशी परफ्यूम, विदेशी ब्रांड के कपड़े, पांच स्टोर मिले हैं जिसमें विदेशी कपड़े भरे हुए हैं जिनका अभी तक टैग नहीं निकला है, एक लैपटॉप बरामद हुआ है। 

उन्होंने बताया कि बालिका गृह से विदेशी शराब की बोतलें भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि गेट पर चौकीदार नहीं था। उन्होंने बताया कि बालिका गृह से मिले साक्ष्यों के आधार पर इसकी जांच शुरू की गई है। 

उन्होंने बताया नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक कमेटी बनाकर इस मामले की जांच की जा रही है। 15 दिन के अंदर कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला आयोग की छापेमारी की सूचना पाकर जनपद गौतम बुद्ध नगर की बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कमल दत्ता अपनी टीम के साथ सेक्टर 12 स्थित बालिका गृह पर पहुंची। वह भी वहां पाई गई अनियमितताओं के बारे में अपने स्तर से जांच कर रही हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये