लाइव न्यूज़ :

नोएडा: भाई ने कर दी अपने ही भाई की हत्या, पुलिस की जांच से खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 26, 2020 15:19 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक भाई के अपने ही भाई की हत्या का मामला सामने आया है। शख्स की लाश 16 जुलाई को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के बिसरख गांव का मामला, भाई ने भाई की कर दी हत्यादो दिन लापता होने के बाद मिला था शख्स का शव, छुरी से गले पर वार कर की गई थी हत्या

उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिसरख गांव में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भाई को रविवार को गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव में रहने वाला भीष्म 14 जुलाई से लापता था। उसका शव 16 जुलाई को गांव के पास मिला था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि मृतक की गला दबाकर और गले पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई है। सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाह रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भीष्म की हत्या में उसके परिवार के लोगों का हाथ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह मृतक के भाई दीपक को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया कि भीष्म अविवाहित था और शराब पीने का आदी था।

शराब पीकर वह परिजन के साथ कई बार अभद्र व्यवहार करता था। सिंह ने बताया कि दीपक के अनुसार, घटना वाले दिन भी भीष्म शराब पीकर घर आया था और उसने घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि दीपक ने जब इस बात का विरोध किया तो भीष्म ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच दीपक ने उसका गला दबा दिया और जब वह बेहोश हो गया तो घर में रखी छुरी से उसके गले पर हमला किया। उन्होंने बताया कि दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी भी बरामद कर ली गई है। 

 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट