लाइव न्यूज़ :

UP ki Taja Khabar: फैक्ट्री मालिक की दोस्तों ने की गला दबाकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

By प्रिया कुमारी | Updated: July 15, 2020 08:38 IST

ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री मालिक की दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। पुलिस के छानबीन के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अब भी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री मालिक की दोस्तों ने की गला दबाकर हत्या, शव को फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दो आरोपी सगे भाई हैं एक अब भी फरार है।

यूपी के ग्रेटर नोएडा से फैक्ट्री मालिक की कथित तौर पर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि फैक्ट्री मालिक की हत्या उनके तीन दोस्तों ने की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल, सोने की चेन, सहित कई समान बरामद किए है। पुलिस ने इस बात का भी  दावा किया है कि आपसी कहासुनी के बीच आरोपियों ने हत्या की थी।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर की गौड़ अतुल्यम सोसाइटी में रहने वाले फैक्ट्री मालिक आदित्य सोनी 5 जुलाई को दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस मामले में आदित्य की मां ने कासना कोतावली में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। जांच पड़ताल में पता चला कि आदित्य को आखिरी बार दोस्तों के साथ देखा गया था। 

कहा-सुनी में गला दबाकर की हत्या

शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर दोस्तों से पूछताछ की तो आरोपियों ने सारी सच्चाई बता दी। आरोपी देव और पंकज ने बताया कि घटना के दिन उनका आदित्य से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देव और पंकज ने अपने एक साथी शनि के साथ गला दबा कर आदित्य की हत्या कर दी। उसके बाद शव को अपनी गाड़ी में डालकर दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास गंग नहर में फेंक दिया था। लेकिन आदित्य का मोबाइल, सोने की चेन और कड़ा आदि सामान लूट लिया। डीसीपी के मुताबिक देव और पंकज दोनों सगे भाई है दोनों आदित्य के सोसाइटी में रहते हैं। 

एक आरोपी वकील और दूसरा नौकरीपेशा 

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दनकौर कोतवाली क्षेत्र के देवटा गांव के रहने वाले हैं। एक आरोपी देव जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करता है जबकि पंकज किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। तीसरे आरोपी सनी के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद