लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: संपत्ति विवाद पर बहस, बाप ने लोहे की छड़ से वार कर बेटे को मारा, भतीजे ने चाचा की ली जान

By भाषा | Updated: May 21, 2020 20:09 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और शामली में दो लोगों की हत्या हो गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पिता ने पुत्र को मार डाला तो भतीजे ने संपत्ति को लेकर चाचा की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघर पर संपत्ति विवाद को लेकर हुई लड़ाई में सुखबीर सैनी (53) के सिर पर उसके बेटे अर्जुन (23) ने लोहे की छड़ से वार कर दिया।चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह के अनुसार, एक पुलिस दल को इलाके में भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को संपत्ति के विवाद को लेकर तीखी बहस के बाद 53 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के कसोली गांव में अपने घर पर संपत्ति विवाद को लेकर हुई लड़ाई में सुखबीर सैनी (53) के सिर पर उसके बेटे अर्जुन (23) ने लोहे की छड़ से वार कर दिया, जिससे सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह के अनुसार, एक पुलिस दल को इलाके में भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसएचओ ने कहा कि अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। पड़ोसी जिले शामली में हुई एक ऐसी ही घटना में, जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लंक गाँव में बृहस्पतिवार को संपत्ति विवाद को लेकर 55 वर्षीय वेदपाल की उसके भतीजे मोनू ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

एसएचओ प्रेमवीर राणा ने बताया कि मोनू और उसके दोस्त सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दिल्ली के स्वरूप नगर में सेंधमारी के मामले पड़ोसी गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में पड़ोसी के घर में घुस कर कपड़े और नाक की पिन चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। घर का मालिक लॉकडाउन के दौरान अपने मूल स्थान गया हुआ था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी विनय नेगी स्वरूप नगर इलाके की डीसीएम कॉलोनी में रहता है।

मामले में सह आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) गौरव शर्मा ने बताया कि माकन मालिक ने रिपोर्ट कराई है कि वह 21 मार्च को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अपने मूल स्थान चला गया था। लॉकडाउन की वजह से वह वापस नहीं आ सका।

वह 19 मई को दिल्ली लौटा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा पड़ा है और कपड़े तथा उसकी पत्नी की नाक की पिन गायब है। उन्होंने बताया कि पुलिस को नेगी और उसके साथी की भूमिका संदिग्ध लगी। नेगी ने स्वीकार किया कि उसने और उसके साथी ने घर में सेंधमारी की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और चुराए गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारशामलीयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?