लाइव न्यूज़ :

गाजीपुरः धन देने से मना किया, बेटे ने पीट—पीटकर पिता को मार डाला, शव गड्ढा खोदकर घर में ही दफनाया

By भाषा | Updated: September 28, 2020 19:01 IST

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शनिवार को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीन क्षेत्र के बीरभानपुर निवासी रामाशीष (46) को उसके बेटे राहुल ने पीट—पीटकर मार डाला और उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। उन्होंने बताया कि राहुल शराब का आदी है और वह अपने पिता से धन मांगकर शराब पीता था और घर में हंगामा तथा मारपीट करता था।

Open in App
ठळक मुद्देधन देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर उनका शव घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। शनिवार को रामाशीष से पैसे मांगे थे। मना करने पर उसने पिता को मारापीटा, जिससे उनकी मौत हो गयी।रविवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गड्ढे से शव बरामद करके हत्यारोपी पुत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

गाजीपुरः गाजीपुर जिले के करीमउद्दीन क्षेत्र में कथित रूप से धन देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर उनका शव घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शनिवार को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीन क्षेत्र के बीरभानपुर निवासी रामाशीष (46) को उसके बेटे राहुल ने पीट—पीटकर मार डाला और उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। उन्होंने बताया कि राहुल शराब का आदी है और वह अपने पिता से धन मांगकर शराब पीता था और घर में हंगामा तथा मारपीट करता था।

उसने शनिवार को रामाशीष से पैसे मांगे थे। मना करने पर उसने पिता को मारापीटा, जिससे उनकी मौत हो गयी। उसके बाद उसने घर में ही गड्ढा खोदकर पिता का शव गाड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि रविवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गड्ढे से शव बरामद करके हत्यारोपी पुत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

सड़क हादसे में घायल लोगों को बचाने की कोशिश में एक होम गार्ड की मौत, एएसआई घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने की कोशिश में 32 वर्षीय एक होम गार्ड की मौत हो गई और एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतेल्ली थाना क्षेत्र में इंदोंग मोड़ पर एक ट्रक से टक्कर के बाद दो साइकिल सवार लोग घायल हो गए थे।

मतेल्ली के एएसआई मिठू रॉय उस समय गश्त पर निकले थे वहीं होम गार्ड प्रीतम डे मालबाजार पुलिस थाने में अपना काम पूरा करने के बाद मतेल्ली पुलिस थाने की ओर आ रहे थे, जब इन लोगों ने घायलों को सड़क पर देखा।

अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को वे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने डे और रॉय को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि होम गार्ड के सिर में चोट लगी थी और डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचते ही मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं अन्य का इलाज चल रहा है।

पति द्वारा प्रताड़ित नवविवाहिता ने आत्मदाह का प्रयास किया

कोयंबटूरयहां 20 वर्षीय एक नवविवाहिता ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों ने तीन महीने पहले शादी की थी। कनस्तर में पेट्रोल लेकर महिला कलक्ट्रेट पहुंची। प्रवेश द्वार पर पुलिस ने उसे रोक दिया, जिसके बाद उसने अपने शरीर पर तेल डाला और माचिस की तीली जलाने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह अपने माता-पिता और इकलौते भाई की मौत के बाद अकेले रह रही थी और गौरीशंकर से शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि गौरीशंकर ने उसे 50 हजार रुपये देने की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पैसे न देने पर घर छोड़ने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि एक बार उसके पति ने उसे इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया था। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच शुरू हो गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?