लाइव न्यूज़ :

Mob Violence in Uttar Pradesh: दुकान मालिक से बहस होने के बाद भीड़ ने दो भाइयों को पीटा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 3, 2024 16:32 IST

Mob Violence in Uttar Pradesh:एक परेशान करने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में संतलाल की दुकान पर पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद भीड़ ने तंजीम और फैज़ान नाम के दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Open in App

Mob Violence in Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डरा देने वाले वीडियो में बेरहम भीड़ दो युवकों को बर्बरता से पीट रही है। बिना किसी कानूनी डर के भीड़ दो युवकों को इतना मारती है कि वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि परेशान करने वाली घटना उस वक्त घटी जब दो भाई एक दुकान मालिक के पास कुछ सामान देने के लिए आए।

तंजीम और फैजान नाम के पीड़ितों ने कार्बोनेट को संतलाल जो दुकान का मालिक है को कहा लेकिन वह नहीं माना। देखते ही देखते बाद बढ़ गई और दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों को भीड़ ने घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। एक के बाद एक भीड़ में मौजूद लोगों ने पीड़ितों को खूब मारा जिससे वह घायल हो गए। 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पीड़ितों को भीड़ से आजाद कराया। हालांकि, पीड़ित होने के बावजूद, दोनों भाइयों को शांति भंग करने के आरोप में CRPC-151 के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि दुकानदार द्वारा सामान बदलने से इनकार करने पर दोनों भाइयों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें भाइयों ने दुकान मालिक के इनकार का विरोध किया, और देखते ही देखते मारपीट में शामिल हो गए।

फिलहाल मामले में पीड़ितों की तरफ से किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की खबर नहीं मिली है। इस बीच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिस पर यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं।

अलीगढ़ में लिचिंग

इसी साल अलीगढ़ में भी ऐसा ही लिचिंग का एक मामला देखने को मिला था। परेशान करने वाले मामले में, भीड़ ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला किया और उसे घातक रूप से घायल कर दिया, जैसा कि सामने आए एक रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में कैद हुआ है। चोरी के संदेह में पीड़ित को अलर्ट मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी दुखद मौत हो गई।

अधिकारियों ने चार संदिग्धों को पकड़ लिया है, जबकि इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है, जैसा कि सभी दोषियों की पहचान करने के उद्देश्य से जांचे गए फुटेज में दिखाया गया है। गांधीपार्क पुलिस स्टेशन ने स्थिति की गंभीरता और चल रही जांच पर प्रकाश डालते हुए हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

टॅग्स :यूपी क्राइमवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशमॉब लिंचिंगबुलंदशहरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप