लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मासूम को 11वीं मंजिल से फेंक मानसिक बीमार मां भी कूदी, मौत

By IANS | Updated: February 5, 2018 00:18 IST

जया अपने छोटे बेटे उत्कर्ष को लेकर बालकनी की तरफ गई और कोई कुछ समझ पाता उससे पहले जया ने बेटे को 11वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के इन्द्रानगर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से गंभीर मानसिक बीमारी सीजोफ्रेनिया से पीड़ित मां ने पहने अपने मासूम बच्चे को नीचे फेंक दिया और फिर कूद गई। मां-बेटे की मौत से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के मुताबिक पत्रकारपुरम के रोहणी अपार्टमेंट निवासी सीए पवन अग्रवाल ने हाल ही में इन्द्रानगर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल में एक और फ्लैट खरीदा था। उनकी पत्नी जया अग्रवाल गंभीर मानसिक बीमारी सीजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। 

बताते हैं कि रविवार को जया फ्लैट देखने की जिद करने लगी। कई बार मना करने पर जब वह नहीं मानी तो पवन पत्नी व अपने 5 साल के बेटे उत्कर्ष और दूसरे बेटे को साथ में लेकर डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट पहुंच गए। सभी फ्लैट देख रहे थे, इसी बीच जया अपने छोटे बेटे उत्कर्ष को लेकर बालकनी की तरफ गई और कोई कुछ समझ पाता उससे पहले जया ने बेटे को 11वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। अचानक यह सब देख कर बदहवास हुए पवन और दूसरे बेटे ने शोर मचाया और बेकाबू हुई जया को पकड़ा। 

शोर सुन कर बाहर आए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच उत्कर्ष को अस्पताल ले जाने के लिए नीचे आए पवन और पड़ोसी जैसे ही कुछ आगे बढ़े, वैसे ही चीखते हुए जया ने भी 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर अस्पताल ले जाने से पहले ही बच्चे की भी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला