लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar:मथुरा में पड़ोसी ने युवती के घर में घुस गोली मारी, खुद भी जान लेने का किया प्रयास

By भाषा | Updated: March 23, 2020 13:57 IST

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘यह मामला महोली रोड स्थित हरिनगर का है जहां रविवार शाम 29 वर्षीय रवि ने पड़ोस में रहने वाले संजीव शर्मा की 19 वर्षीय पुत्री को उसके ही घर में घुसकर कथित रूप से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उसने अपनी भी जान लेने की कोशिश की लेकिन वह बच गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के समय खुशी के पिता, मां मधु और भाई बिट्टू भी दूसरे कमरे में मौजूद थे।युवती की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने वाला युवक शादीशुदा है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक विवाहित युवक ने उसके पड़ोस में रहने वाली युवती को उसके घर में घुसकर कथित रूप से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान लेने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘यह मामला महोली रोड स्थित हरिनगर का है जहां रविवार शाम 29 वर्षीय रवि ने पड़ोस में रहने वाले संजीव शर्मा की 19 वर्षीय पुत्री को उसके ही घर में घुसकर कथित रूप से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उसने अपनी भी जान लेने की कोशिश की लेकिन वह बच गया।

घटना के समय खुशी के पिता, मां मधु और भाई बिट्टू भी दूसरे कमरे में मौजूद थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘युवती की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने वाला युवक शादीशुदा है। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना है। प्रथम दृष्टया यह कथित रूप से इकतरफा प्रेम का मामला लगता है जिसमें निराशा मिलने पर युवक ने युवती की जान ले ली।’’

कोतवाल ने बताया, ‘‘हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल मौके से प्राप्त हो गई है।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा