लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या

By भाषा | Updated: May 6, 2020 17:53 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नाबालिग के साथ रेप करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर 4 लोगों ने उसे मार डाला। पुलिस ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। एक अन्य घटना में मेडिकल करा कर लौट रही लड़की का अपहरण कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार कोसीकलां क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार को दोपहर में खेत पर अपने चाचा के मकान पर गई थी।पुलिस को की गयी शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के चार युवक भी वहीं पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

मथुराः कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया गया और लड़की के विरोध करने पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गयी।

मृतका के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कोसीकलां क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार को दोपहर में खेत पर अपने चाचा के मकान पर गई थी। वहां से वह अपने खेत पर बनी झोपड़ी की साफ-सफाई करने पहुंच गई।

पुलिस को की गयी शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के चार युवक भी वहीं पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पुलिस ने बताया कि लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। शाम को जब घरवाले उसे देखने वहां पहुंचे तो किशोरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। किशोरी के भाई ने चार लोगों पर शक जाहिर करते हुए नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया, ‘‘आरोपियों की पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है। वे जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।’ गौरतलब है कि इससे पूर्व रविवार की शाम एक अन्य मामले में नौहझील थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग किशोरी जब अपने पिता एवं भाई के साथ मेडिकल कराकर गांव लौट रही थी तभी गांव से कुछ पहले ही एक स्थान पर छिपे बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों ने हथियारों से डराकर भाई सहित उसका अपहरण कर लिया था। घटना का पता चलते ही सारे जनपद की पुलिस सक्रिय हो गई थी। जिसके चलते वे उसे सुबह होने से पहले एक गांव के पास छोड़ गए थे। उनकी तलाश जारी है।

मेडिकल करा लौट रही दुष्कर्म पीड़िता और उसके भाई का आरोपी पक्ष ने किया अपहरण

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पीड़िता और उसके भाई का आरोपी पक्ष के लोगों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ मेडिकल कराकर लौट रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। नौहझील थाना प्रभारी विनोद कुमार ने आज बताया कि दो दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद गांव में किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने कहा कि लड़की अपने परिजनों और पुलिस के साथ मेडिकल कराने मथुरा गई थी। कुमार ने बताया की शिकायत के मुताबिक, “मेडिकल कराकर लड़की अपने पिता और भाई के साथ थाने लौट रही थी। रास्ते में मौसम खराब होने पर उन्हें एक-दो जगह रुकना पड़ा। जब वे गांव पहुंचने ही वाले थे तभी रास्ते में उन्हें कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। आरोपियों के डर से इन लोगों ने अपनी बाइक वापस मोड़ने की कोशिश की तभी दर्जन भर लोगों ने तमंचा दिखा उन्हें पकड़ लिया।

आरोपी लड़की और उसके भाई को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए।” मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर समेत तमाम पुलिस अधिकारी रात में ही गांव पहुंच गए। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। रात भर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह लड़की और उसके भाई के गांव के बाहर होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें बरामद कर घरवालों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथरेपमथुराMathura
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?