लाइव न्यूज़ :

यूपी: गुटखे का पैकेट नहीं देने पर विवाद, दलित को दी गई खौफनाक सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 4, 2018 14:23 IST

पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित एक ही गांव से हैं। हालांकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Open in App

लखनऊ, 4 अगस्त:  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक 32 साल के शख्स को जिंदा आग के हवाले कर दिया गया है। इस शख्स को ये सजा सिर्फ इसलिए मिली थी क्योंकि इसने किसी को गुटखे का पैकेट देने से मना कर दिया था।  मामला यूपी के मथुरा जिले के सपोहा गांव का है। पीड़ित शख्स परदेसी दलित समुदाय से है। 

परदेसी के भाई कि ने बताया कि परदेसी कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर गया था। तभी वहां दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने केरोसीन उड़ेलकर परदेसी को जिंदा जला दिया। परदेसी को जलते देख आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई और परदेसी को अस्पताल पहुंचाया। 

इस हादसे में परदेसी के शरीर का निचले हिस्सा 20 फीसदी जल गया और मथुरा के जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हाइवे पुलिस स्टेशन के अधिकारी उदयवीर ने बताया, 'आरोपी राजू और राहुल ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 325, 504 और 506 के अलावा एससी/एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।' 

पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित एक ही गांव से हैं। हालांकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि  गुटखे के पैकेट को लेकर विवाद के बाद दोनों ने परदेसी को थप्पड़ मार दिया था। इससे आहत होकर परदेसी ने खुद ही अपने ऊपर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली थी। फिलहाल अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। मामले की जांच चल रही है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट