लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: अपने ही परिवार का हत्या बना शख्स, मां को गोली मार, पत्नी को हथौड़े से मारा...तीन बच्चों को छत से फेंका

By अंजली चौहान | Updated: May 11, 2024 11:07 IST

उसने अपनी 40 वर्षीय पत्नी प्रियंका को हथौड़े से मारने से पहले अपनी 65 वर्षीय मां सावित्री की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है। जहां एक शख्स अपने ही परिवार की हत्या का गुनहगार बन गया। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स ने अपनी मां और पत्नी समेत तीन बच्चों की क्रूरता से हत्या कर दी। और बाद में खुदकी भी जान दे दी।  हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन वारदात स्थल पहुंची, जहां उन्होंने शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि घटना सीतापुर के रामपुर मथुरा के पाल्हापुर गांव की है, जहां शनिवार को एक ड्रग्स की लत वाले व्यक्ति ने गोली मारकर अपनी बुजुर्ग मां को मार दिया इसके बाद उसने पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया।

इतने के बाद भी शख्स के सिर से खून का बुखार नहीं उतरा और उसने अपने तीन नाबालिग बच्चों को छत से फेंक दिया। छत से गिरने के कारण तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। शख्स ने सभी हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

क्यों की परिवारवालों की हत्या?

पुलिस का कहना है कि नशे का आदी और शराबी अनुराग सिंह (42) ने पाल्हापुर स्थित अपने घर में आत्महत्या करने से पहले अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अनुराग, जो मानसिक रूप से बीमार था अक्सर अपने परिवार से झगड़ता था क्योंकि वे उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजना चाहते थे।

शनिवार को, अनुराग का अपने परिवार के साथ तब झगड़ा हुआ जब उन्होंने उसे पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने की मांग दोहराई। बहस के तुरंत बाद, उसने परिवार की हत्या कर दी। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चक्रेश मिश्रा ने कहा, "पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। विस्तृत जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।"

सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वारदात के स्थान पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं, पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा के आगे की पड़ताल कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीतापुरयूपी क्राइमहत्याuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला