लाइव न्यूज़ :

मानसून का कहरः यूपी में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, सात लोग झुलसे, राहत कार्य तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2020 16:04 IST

हादसे में लोग झुलस गए। इसमें से अधिकांश लोग अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। मौत की सूचना के बाद परिवारों में मातम छा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवरिया में गुरुवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश के बीच बिजली गिरने से किशोर, किसान समेत सात लोगों की मौत हो गई।अधिकांश लोग अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। मौत की सूचना के बाद परिवारों में मातम छा गया हैआकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान राजनारायण (38) की झुलसकर मौत हो गयी।

लखनऊःउत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बारिश से जहां राहत मिली। जानमाल का नुकसान हुआ है। देवरिया और कुशीनगर में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं बुंदेलखंड के बांदा और ललितपुर जिलों में बिजली गिरने की तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी है।

देवरिया तथा कुशनीगर में देखने को मिला है। यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग झुलस गए हैं। देवरिया में छह लोगों की मौत हुई है। कुशीनगर में दो ने दम तोड़ा है। देवरिया में गुरुवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश के बीच बिजली गिरने से किशोर, किसान समेत सात लोगों की मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है

इस हादसे में लोग झुलस गए। इसमें से अधिकांश लोग अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। मौत की सूचना के बाद परिवारों में मातम छा गया है। उधर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जांच भी की। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवां गांव के दुबरिया पुरवा मजरे में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान राजनारायण (38) की झुलसकर मौत हो गयी।

पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर ललितपुर जिले के अधिकारियों ने बताया कि यहां बिजली गिरने की दो घटनाएं हुई हैं। पहली घटना में बान थाना क्षेत्र के चकौरा गांव में फेरन लोधी के घर में बिजली गिरने से उसकी 12 साल की बेटी प्रिंसी की मौत हो गयी है और मिथलेश नामक महिला घायल हुई है।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना बार थाना क्षेत्र के टीला गांव की है, जहां खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली से झुलसकर किसान भगुंता (37) की मौत हो गयी है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ अन्य झुलस कर जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से झुलसने से टिटिहरा गांव के माताप्रसाद (50) की मौत हो गयी है और महेंद्र व बाबू घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि फतेहपुर जिले में चांदपुर क्षेत्र में सुदामा (48) और खखरेरू में बेला (55) नामक महिलाओं की मौत हो गयी है और अंशिका नामक बच्ची जख्मी है।

उन्होंने बताया कि बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में तुर्रा गांव में तीन लोग आकाशीय बिजली से झुलसकर घायल हो गए हैं। महोबा जिले के पनवाड़ी कोतवाली के रिकवाहा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन अन्य झुलस गए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सभी मृतक या घायल खेतों में मवेशी चराने गए थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

इनपुट भाषा से

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागलखनऊउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?