लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रेलर ने रौंदा

By भाषा | Updated: June 4, 2020 17:40 IST

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने कई लोगों की घर की रोशनी चली गई। ज्यादातर हादसे ट्रक की टक्कर से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलालचंद (50) तथा उसके बेटे पवन (22) को टक्कर मार दी जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। घटना में पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लालचंद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक मजदूर और उसके बेटे की मौत हो गयी।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खागा थाना क्षेत्र के कनवार सीमा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी ने कौशांबी जिले के निवासी और मोटरसाइकिल सवार लालचंद (50) तथा उसके बेटे पवन (22) को टक्कर मार दी जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लालचंद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि "दोनों पिता, पुत्र पेशे से मजदूर थे और खागा क्षेत्र के टेनी गांव में एक घर की पेंटिंग करके वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है और लिखा-पढ़ी कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है।

सड़क हादसे में एक की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के कासना थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र के रहने वाले योगेश (21 वर्ष) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि योगश अपने दोस्त अशोक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आज सुबह कहीं जा रहा था कि ट्रक को ओवरटेक करने में चक्कर में उनकी टक्कर हो गयी। अधिकारी ने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे योगेश ट्रक के टायर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर : दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले के धनघटा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक असित कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि धनघटा क्षेत्र के मलौली गांव में किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोपहिया वाहन सवार दो युवकों संदीप (18) और सोनू (25) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल विक्रम नामक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?