लाइव न्यूज़ :

झूठी शान की खातिरः विजातीय प्रेम संबंध से नाराज, गर्दन काटी, भाई और जीजा ने किया हत्या का प्रयास 

By भाषा | Updated: August 18, 2020 17:33 IST

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर किठौर के थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया, ‘‘वह हापुड़ जिले के वजीरपुर गांव की रहने वाली है। उसका अपने ही जिले के किसी विजातीय युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर उसके परिजन बहुत नाराज थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देयुवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।पुलिस ने झूठी शान की खातिर युवती की हत्या का प्रयास करने वाले भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।चीख सुनकर आस-पड़ोस से गांव के लोग जमा होने लगे तो दोनों बॉबी को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

मेरठ/हापुड़ः मेरठ जिले की किठौर पुलिस ने झूठी शान की खातिर युवती की हत्या का प्रयास करने वाले भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर किठौर के थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया, ‘‘वह हापुड़ जिले के वजीरपुर गांव की रहने वाली है। उसका अपने ही जिले के किसी विजातीय युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर उसके परिजन बहुत नाराज थे।’’

त्यागी ने बताया कि बॉबी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसके भाई अरुण और जीजा राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम किठौर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर गढ़ी में बॉबी के जीजा और उसका भाई नहर किनारे ब्लेड से काट-काट कर उसकी हत्या का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उसकी चीख सुनकर आस-पड़ोस से गांव के लोग जमा होने लगे तो दोनों बॉबी को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंच कर बॉबी को अस्पताल में भर्ती कराया। किठौर के सीओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?