लाइव न्यूज़ :

ज्योतिषी का अपहरण, मांगी एक करोड़ रुपये की फिरौती, भाजपा के पूर्व पदाधिकारी साथियों के साथ अरेस्ट

By भाषा | Updated: July 22, 2020 22:05 IST

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि मंगलवार को पूर्व भाजपा नेता और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा ज्योतिषी और उनके चालक को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअपहर्ताओं की पहचान अकबरपुर के रहने वाले पूर्व भाजपा जिला सचिव सत्यम चौहान और उसके दोस्त पंकज के रूप में हुई है। रामनगर निवासी ज्योतिषी सुशील तिवारी को फोन किया कि उसके पास एक कथित जादुई बक्सा है जो उसे 19 जुलाई को मिला है और वह कानपुर देहात आकर उसे देखें।बार-बार फोन करने पर सुशील अपने चालक सुनील के साथ कानपुर देहात पहुंचे जहां सत्यम और उसके दो सहयोगियों ने उनका अपहरण कर लिया।

कानपुरः कानपुर देहात जिले के भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी ने एक ज्योतिषी का अपहरण कर उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

अपहर्ता ने ज्योतिषी की पत्नी को धमकी भी दी थी कि अगर इस बारे में पुलिस को सूचित किया या फिरौती देने से इनकार किया तो उसके पति की हत्या कर दी जाएगी। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि मंगलवार को पूर्व भाजपा नेता और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा ज्योतिषी और उनके चालक को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं की पहचान अकबरपुर के रहने वाले पूर्व भाजपा जिला सचिव सत्यम चौहान और उसके दोस्त पंकज के रूप में हुई है। इनका एक अन्य साथी रोहित दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्यम चौहान ने मध्य प्रदेश के चिराखदान रामनगर निवासी ज्योतिषी सुशील तिवारी को फोन किया कि उसके पास एक कथित जादुई बक्सा है जो उसे 19 जुलाई को मिला है और वह कानपुर देहात आकर उसे देखें।

बार-बार फोन करने पर सुशील अपने चालक सुनील के साथ कानपुर देहात पहुंचे जहां सत्यम और उसके दो सहयोगियों ने उनका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि बाद में इन लोगों ने ज्योतिषी की पत्नी रानी तिवारी को फोन कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी या फिरौती देने से मना किया तो ज्योतिषी की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रानी तिवारी ने इस घटना की जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस को दी।

इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क किया और पुलिस तुरंत हरकत में आई तथा सोमवार को मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उस फोन को सर्विलांस के जरिए ट्रैक किया जिससे फिरौती मांगी गई थी तो उसकी लोकेशन रनिया इलाके की निकली। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मकान पर छापा मारा और ज्योतिषी तथा उनके चालक को सुरक्षित छुड़ा लिया तथा अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया ।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि अपहर्ताओं ने ज्योतिषी सुशील के एटीएम कार्ड से दो लाख 35 हजार रुपये निकाले हैं। पुलिस ने उस एसयूवी वाहन को भी बरामद कर लिया जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया। कानपुर देहात के भाजपा अध्यक्ष अविनाश चौहान ने बताया कि सत्यम चौहान को पार्टी ने उसके गलत व्यवहार और पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निकाल दिया था। अब भाजपा से उसका कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए