लाइव न्यूज़ :

कानपुर में बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी में आया था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पकड़ा तो जीप घेरकर छुड़ा ले गए साथी

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2021 08:05 IST

कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से मनोज सिंह नाम के हिस्ट्रीशीटर के भागने का मामला सामने आया है। पुलिस को इसकी तलाश कई दिनों से कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी में पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देवांटेड हिस्ट्री-शीटर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भगाने में कामयाब हुए उसके साथकानपुर में बीजेपी नेता की पार्टी में आया था मनोज सिंह, पुलिस तलाश में जुटीघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल, पुलिस के अनुसार घटना के समय बीजेपी नेता वहां मौजूद नहीं थे

कानपुर: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का दावा करती रही हो लेकिन इसी बीच कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में एक वांटेड हिस्ट्री-शीटर को पकड़ने के बाद पुलिस स्टेशन लाने की कोशिश के बीच कुछ लोग उसे छुड़ाने में कामयाब हो गए और पुलिस कुछ नहीं कर सकी।

एक अधिकारी के अनुसार मामला बुधवार का है और जिसे पुलिस पकड़ने गई थी उसकी पहचान मनोज सिंह (33) के तौर पर हुई है। दिलचस्प ये भी भी है पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी तब वो एक स्थानीय बीजेपी नेता के बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था।

नेताजी की बर्थेडे पार्टी से हिस्ट्री शीटर फरार

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस आकाश कुल्हारी ने बताया कि मनोज सिंह हमीरपुर रोड के नौबस्ता क्षेत्र में एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में बीजेपी के स्थानीय नेता की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था।

पुलिस को इस बात की सूचना मिलने के बाद नौबस्ता पुलिस स्टेशन की टीम वहां पहुंची और मनोज सिंह को पकड़ लिया और जीप में बैठाने लगी। पुलिस पार्टी इससे पहले कि वहां से मनोज सिंह को लेकर निकल पाती 8 लोग वहां पहुंच गए। ये लोग मनोज सिंह को साथ लेकर वहां से भागने में भी कामयाब हो गए।

इस बीच पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और मनोज सिंह को पुलिस जीप में बैठाने के दौरान कई लोगों भीड़ वहां दिख रही है।

एसीपी ने कहा है कि मनोज सिंह भगाने में मदद करने वाले उन सभी आठ लोगों की पहचान वीडियो फुटेज की मदद से कर ली गई है। साथ ही सभी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत नौबास्ता पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज किया गया है।

इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भी बना दी गई है। वहीं एक और सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी अफवाह थी कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीप को घेर लिया और हिस्ट्री शीटर को भगाने में कामयाब रहे।

वहीं एडिशनल डीसीपी (दक्षिण) दीपक भुकेर ने पुष्टि की है कि बीजेपी के नेता की बर्थडे पार्टी उस गेस्ट हाउस में रखी गई थी लेकिन साथ ही उन्होंने दावा किया कि न तो वहां बीजेपी नेता मौजूद थे और न ही वे इस घटना में शामिल हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार जिन बीजेपी नेता का जन्मदिन था, उनका नारायाण सिंह भदौरिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा