लाइव न्यूज़ :

मां से मांगी माफी फिर लगाई फांसी... आत्महत्या से पहले शख्स ने शेयर किया वीडियो, यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

By अंजली चौहान | Updated: May 14, 2024 14:31 IST

कानपुर: पीड़ित आरोप लगाया कि पुलिसवाले मुफ्त में सब्जियां लेते थे और कई बार उनसे पैसे भी छीन लेते थे।

Open in App

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक परेशान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शख्स ने आत्महत्या कर ली। दर्दभरे वीडियो में शख्स फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर अपने माता-पिता के लिए संदेश दे रहा है और फिर दुनिया को अलविदा कह देता है। 

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में ही नहीं पूरे राज्य में सनसनी मच गई है। मृतक की पहचान सुनील राजपूत के रूप में हुई है, जो सचेंडी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सब्जी विक्रेता के रूप में काम करता था।

इस आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि फांसी लगाने से पहले शख्स ने दो वीडियो फेसबुक पर शेयर किए जिनमें से एक में यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया गया था। एक वीडियो में शख्स ने थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके लिए उसने अपना जीवन समाप्त करने का निर्णय लिया। दूसरे वीडियो में उसने अपने परिवार से अपने कृत्य के लिए माफी मांगी।

आरोपी पुलिसवालों के शख्स ने बताए नाम

वीडियो में सुनील ने उस पुलिसकर्मी का नाम लिया जिसने उसे परेशान किया। सुनील ने फांसी लगाने से पहले बयान के रूप में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में, उसने आरोप लगाया कि उसे यूपी पुलिस के उप-निरीक्षक सतेंद्र कुमार सहित दो पुलिसकर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसवाले मुफ्त में सब्जियां लेते थे और कई बार उनसे पैसे भी छीन लेते थे।

दूसरे वीडियो में सुनील के गले में पट्टा देखा जा सकता है। अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कठोर कदम उठाने से ठीक पहले उसे अपने माता-पिता से माफी मांगते देखा जा सकता है। सुनील ने अपने आखिरी वीडियो में दुखद रूप से कहा, "मम्मी हमें माफ कर दें, ठीक है.. पापा तो..।" इसके बाद उसने कथित तौर पर खुद को फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई। वहीं, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच का आश्वासन दिया। हालांकि, पीड़ित द्वारा बताए गए नाम वाले अधिकारियों पर अभी तक किसी तरह की कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :कानपुरवायरल वीडियोआत्महत्या प्रयासउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला