लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बहराइच में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, अपने भाई को किया घायल

By वैशाली कुमारी | Updated: July 23, 2021 22:16 IST

पुलिस ने आरोपी  को महिला के पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना बहराइच के कोतवाली नानपारा के बंजरिया गांव की है।  रीता (32)  का पति राजेश जो कि दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, वह लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस लौट आया था। राजेश के दो छोटे बच्चे भी है।

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच जिले में एक व्यक्ति ने कथित अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी को महिला के पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई के साथ अवैध संबंध चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक व्यक्ति ने कथित अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को महिला के पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना बहराइच के कोतवाली नानपारा के बंजरिया गांव की है। रीता (32) का पति राजेश जो कि दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, वह लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस लौट आया था। राजेश और रीता के दो छोटे बच्चे भी है। एक दिन उसे घर पर रहकर शक हुआ कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई बृजराज से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के संबंध खराब होने लगे थे।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने कहा कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव के राजेश सिंह ने गुरुवार देर रात लगभग ढाई बजे अपनी पत्नी रीता (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान उसे रोकने की कोशिश करने पर उसने अपने भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। 

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई के साथ अवैध संबंध चल रहा है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई। वहीं महिला को मौके पर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि रीता के पिता ने आरोपी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है और घायल भाई का गांव के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याबहराइच
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला