लाइव न्यूज़ :

यूपी में सनसनीखेज वारदात, दो दिन से लापता लड़की का शव पड़ोसी के घर में ट्रंक में मिला

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2021 19:25 IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ोसी के घर में मिलने से शनिवार को सनसनी मच गई। लड़की का शव एक ट्रंक में था। लड़की गुरुवार शाम से लापता थी।

Open in App
ठळक मुद्देहापुड़ में पड़ोसी के घर में ट्रंप में मिला 6 साल की नाबालिग बच्ची का शव।बच्ची गुरुवार शाम से लापता थी, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घर से दुर्गंध आने की शिकायत के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और घर में दाखिल हुई।

हापुड़: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर में एक घर से छह साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची गुरुवार शाम से लापता थी। उसका शव शनिवार सुबह उसके पड़ोसी के घर में एक ट्रंक में बंद मिला। हापुड़ पुलिस एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस से जब रेप की आशंका के बारे में पूछा गया तो पुलिस ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

घर से आ रही गंध के बाद गहराया शक

सर्वेश मिश्रा ने बताया, 'हमें कल एक लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। आज हमें सूचना मिली कि एक पड़ोसी के घर से कुछ खराब गंध आ रही है। ऐसे में एक टीम भेजी गई पर पाया गया कि सामने का दरवाजा बंद था। हमने ताला तोड़ा और इमारत में दाखिल हुए।'

उन्होंने कहा, 'घऱ में प्रवेश करने और तलाशी लेने पर हमें एक ट्रंक के अंदर लड़की का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम सभी एंगल से मामले जांच कर रहे हैं।'

घर के मालिक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें इलाके के कुछ लोगों ने हिरासत में लिए गए आरोपी पर हमला किया। पुलिस हालांकि उसे सुरक्षित वहां से निकालने में कामयाब रही। लड़की के पिता का पड़ोसी पर आरोप

सामने आई जानकारी के अनुसार लड़की का शव ट्रंक में कपड़ों के बीच छुपा कर रखा गया था। वहीं, लड़की के पिता ने पत्रकारों को बताया कि उसने अपनी बेटी को आखिरीबार गुरुवार शाम को देखा था जब उसने 5 रुपये मांगे थे।

पिता ने बताया कि उन्होंने पांच रुपये दे दिए थे, जिसे लेकर लड़की वहां से चली गई। पिता के अनुसार इस समय शाम के करीब 5.30 बजे होंगे। पिता ने आगे कहा, 'वह शाम को नहीं लौटी। हमने पूरी रात उसकी तलाश में बिताई। अगले दिन (शुक्रवार) हमने एक पुलिस रिपोर्ट दर्ज की और फिर से पूरे दिन उसकी तलाश की।'

सीसीटीवी में लड़की को ले जाता दिखा आरोपी

पिता ने कहा कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले फीड के बाद पड़ोसी द्वारा उनकी बेटी को ले जाने की बात सामने आई। पिता ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फीड की जांच में उन्होंने अपनी बेटी को आरोपी द्वारा पहले मोटरसाइकिल पर और फिर अपने घर में ले जाते हुए देखा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहापुड़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?