लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः युवक से बेटी की दोस्ती बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, हत्या कर जलाई लाश, पांच गिरफ्तार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 20, 2019 08:55 IST

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने परिवार के चार लोगों समेत ग्राम प्रधान को भी गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती की एक स्थानीय युवक से दोस्ती परिजनों को पसंद नहीं थीबार-बार धमकी के बावजूद दोस्ती नहीं तोड़ी तो मां ने कर दी हत्याउत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले की घटना है।

एक 20 वर्षीय युवती को दोस्ती की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। युवती के परिजनों पर ही उसकी हत्या कर शव को जला देने का आरोप है। मामला उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का है। पुलिस ने बताया कि कथित हत्या के लिए युवती की मां, दो भाई, चाचा और ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता की हत्या की वजह एक युवक से उसकी दोस्ती है। परिवार की कई धमकियों के बावजूद युवक से बात-चीत करना जारी रखा। ये बात उसकी मां को गंवारा नहीं थी। उसने युवती के सिर पर लाठी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में लाश को दूसरे गांव ले जाकर जला दिया।

पुलिस ने केस दर्ज करके पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन अन्य लोगों को तलाश है जिन्होंने हत्या के बाद शव को जलाने में परिजनों की मदद की।

क्या है पूरा मामला

विगत 14 मई को ग्रामीणों को खेत में कुछ अधजले कपड़े मिले। पुलिस ने खोजबीन की तो पास ही एक युवती का अधजला शव भी बरामद हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों पड़ोस के गांव के कुछ लोग यहां दिखाई दिए थे। पुलिस पीड़िता की तस्वीर के साथ उसके गांव गई। ग्रामीणों ने शिनाख्त कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि युवती ने जहर खाकर जान दी है। लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की मौत सिर पर गहरी चोट से हुई है। इसके बाद संबंधित थाने ने एक टीम बनाकर छानबीन शुरू की। मामले का खुलासा हैरान करने वाला था।

जांच अधिकारी ने बताया, 'हमने पीड़िता की मां से लंबी पूछताछ की जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मां ने बताया कि लड़की की एक युवक के साथ दोस्ती थी। ये बाद परिजनों को पसंद नहीं थी। कई बार धमकी दिए जाने के बावजूद उसने दोस्ती जारी रखी। 11 मई को वो उसी लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी। गुस्से में तमतमाई मां ने उसके सिर पर हमला करके उसे बेहोश कर दिया।'

जब युवती को होश आया तो वो लगातार उल्टी कर रही थी।

अधिकारी ने आगे बताया, 'परिजनों ने ग्रामीणों को बताया कि युवती ने जहर खा लिया है इसलिए लगातार उल्टी हो रही है। रात में उसकी मौत हो गई। पीड़िता के छोटे भाई और ग्राम प्रधान मोटर साइकिल से उसके शव को पड़ोसी गांव लेकर आए। वहीं पर उसकी मां, चाचा और बड़ा भाई भी पहुंची और लाश को जला दिया।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?