लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: सुपारी देकर तीसरी पत्नी को मरवाया, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार,पति को शक था वाइफ जमीन हड़प रही है

By भाषा | Updated: May 13, 2020 21:33 IST

मंगलवार दोपहर को संजीव सलीम के दफ्तर पहुंचा और चिरोड़ी में एक प्लॉट खरीदने को लेकर पूछताछ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सलीम और उसकी पत्नी दिव्या संजीव को प्लॉट दिखाने के लिए अपनी कार में चिरोड़ी ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बुधवार को बताया कि हाजी सलीम ने अपनी पत्नी दिव्या राणा की हत्या की साजिश रची।दिव्या लोनी के चिरोड़ी में 12 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी जिसे सलीम बेचना चाह रहा था।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है।

उसकी पत्नी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि हाजी सलीम ने अपनी पत्नी दिव्या राणा की हत्या की साजिश रची और इसके लिए भाड़े के हत्यारे को बुलाया, क्योंकि दिव्या लोनी के चिरोड़ी में 12 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी जिसे सलीम बेचना चाह रहा था।

सलीम ने संजीव को हत्या की सुपारी दी। वह पहले उसके साथ काम कर चुका है। मंगलवार दोपहर को संजीव सलीम के दफ्तर पहुंचा और चिरोड़ी में एक प्लॉट खरीदने को लेकर पूछताछ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सलीम और उसकी पत्नी दिव्या संजीव को प्लॉट दिखाने के लिए अपनी कार में चिरोड़ी ले गए।

उन्होंने बताया कि सलीम गाड़ी चला रहा था, आगे वाली सीट पर दिव्या बैठी और पीछे संजीव बैठा था। नैथानी ने बताया कि जब गाड़ी प्लॉट पर पहुंची तो संजीव ने बंदूक निकाली और दिव्या की कमर में गोली मार दी। कार से उतर संजीव एक बाइक से मौके से भाग गया। उसका साथी वहां बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए सलीम को हिरासत में लिया और उसने पूरी घटना बताई, लेकिन बाद में वह बात से मुकर गया। दबाव बनाने पर सलीम ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी के कत्ल के लिए संजीव को पैसे दिए थे, क्योंकि उसे लगता था कि दिव्या चिरोड़ी की जमीन हड़पना चाहती है। दिव्या सलीम की तीसरी पत्नी थी और उन्होंने अदालत में शादी की थी। नैथानी ने बताया कि सलीम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?