लाइव न्यूज़ :

शराब के लिए युवक ने की आत्मह्रत्या, पहले भी दो बार कर चुका था सुसाइड अटेम्पट

By भाषा | Updated: January 2, 2019 16:09 IST

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद थानाप्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार सोनपाल के बेटे अनिल ने फांसी लगा ली। परिजन उसे पास ही के अस्पताल ले गये लेकिन वह बच नहीं पाया। 

Open in App

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में पिता द्वारा शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने कथित रुप से आत्महत्या कर ली।

थानाप्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार सोनपाल के बेटे अनिल ने फांसी लगा ली। परिजन उसे पास ही के अस्पताल ले गये लेकिन वह बच नहीं पाया। 

शर्मा के अनुसार उसके परिजनों ने बताया कि अनिल शराब का आदी था। उसने अपने पिता से शराब के लिए पांच हजार रुपए की मांग की थी। पैसे न मिलने पर उसने खुदखुशी कर ली।

एसएचओ ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने मृतक के शव को बिना पोस्मार्टम के उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों के अनुसार वह पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

इस बीच एक अन्य घटना में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सुबह टीआरएस स्कूल के पीछे उसका शव पडा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ट्रोनिका सिटी की शिव विहार कॉलोनी निवासी विकल (26) मंगलवार दोपहर तीन बजे किसी दोस्त के साथ बाइक पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह जिम जा कुछ युवाओं ने विकल को टीआरएस स्कूल के पीछे घायल पड़ा देखा। परिजन विकल को जीटीवी अस्पताल ले गये । डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थानाप्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इसबाबत अभी कोई तहरीर नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो रिर्पोट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला