लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगरः मानसिक तनाव के चलते, 24 घंटे में पांच ने दे दी जान

By भाषा | Updated: September 1, 2020 16:39 IST

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र के चोट पुर कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण (28 वर्ष) पुत्र यशवंत ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक मूल रूप से गांव पचपोखरी पोस्ट कुशियारा थाना हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का रहने वाला था। बबलू (32) ने शराब पीने के बाद पत्नी से हुए विवाद के बाद बीती रात स्वयं को गोली मार ली, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में 24 घंटे के अंदर अलग अलग घटनाक्रमों में पांच लोगों ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र के चोट पुर कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण (28 वर्ष) पुत्र यशवंत ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से गांव पचपोखरी पोस्ट कुशियारा थाना हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के ढूंढेगा गांव में रहने वाले बबलू (32) ने शराब पीने के बाद पत्नी से हुए विवाद के बाद बीती रात स्वयं को गोली मार ली, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चक शाहबेरी में रहने वाले विजय कुमार शर्मा ने मानसिक तनाव के चलते 28 अगस्त को जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास हरचंद नामक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते वह ट्रेन के आगे कूद गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेज 3 क्षेत्र के छिसारसी कॉलोनी में रहने वाले 16 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारआत्महत्या प्रयासsuicide attempt
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?