लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में विवाहिता को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 25, 2022 11:23 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में महिला से सामूहित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के अनुसार गांव के एक शख्स ने उसे बहलाया-फुसलाया और एकांत में बुलाकर अपने दोस्तों संग बलात्कार किया।

Open in App

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना इलाके के एक गांव में एक विवाहित महिला को कथित तौर पर जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के हवाले से बताया कि बदोसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता महिला को उसी गांव का एक व्‍यक्ति देवीदीन तालाब पर ले गया जहां तीन अन्य लोग पहले से मौजूद थे; चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पांच दिन बाद महिला ने दी पति को जानकारी

उन्‍होंने बताया कि पीड़ित महिला आरोपियों के चंगुल से छूट कर डरी-सहमी हुई घर पहुंची। तहरीर के मुताबिक महिला ने आरोपियों के डर से पांच दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है। महिला ने इस बारे में शनिवार को अपने पति को आपबीती सुनाई।

घटना की जानकारी होते ही पति घर पहुंचा और पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी ने दिलाया था महिला को मोबाइल फोन

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पूर्णेंदु सिंह ने रविवार को बताया कि बदोसराय थाने के एक गांव की महिला ने तहरीर दी कि गांव का ही व्यक्ति देवीदीन उसे बहलाया फुसलाया और एक मोबाइल फोन दिलाया, जिससे वो महिला से बात करने लगा।

सिंह ने बताया कि देवीदीन ने कथित तौर पर महिला को बातों में फंसाकर उसे एक दिन एकांत में बुलाया और अपने अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्‍होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसका बयान लिया गया है। सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?