लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: यमुना नदी से डॉल्फिन पकड़कर खा गए चार मछुआरे, पुलिस ने एक को दबोचा, बाकी फरार

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2023 13:37 IST

पुलिस ने पीटीआई के हवाले से बताया कि वन रेंजर की शिकायत के आधार पर, रणजीत कुमार, संजय, दीवान और बाबा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरणजीत कुमार, संजय, दीवान और बाबा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) के तहत मामला दर्ज किया गया22 जुलाई की सुबह नसीरपुर गांव के ये मछुआरे जब यमुना में मछली पकड़ गए तो इनके जाल में एक डॉल्फिन फंस गयीवे डॉल्फिन को बाहर लाए और अपने कंधे पर उठाकर एक घर में ले गए जहाँ उन्होंने उसे पकाया और खाया

कौशांबी (गाजियाबाद):उत्तर प्रदेश में यहां यमुना नदी से अवैध रूप से डॉल्फिन पकड़ने और फिर उसे खाने के आरोप में चार मछुआरों पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने सोमवार को कहा, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटना के एक कथित वीडियो का संज्ञान लेने के बाद एक मछुआरे को गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चैल फॉरेस्ट रवींद्र कुमार ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है।

पिपरी थानेदार श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह नसीरपुर गांव के चार मछुआरे जब यमुना में मछली पकड़ रहे थे, तभी जाल में एक डॉल्फिन फंस गयी। वे डॉल्फिन को बाहर लाए और अपने कंधे पर उठाकर एक घर में ले गए जहाँ उन्होंने उसे पकाया और खाया। अपनी शिकायत में, वन रेंजर ने कहा कि जब मछुआरे डॉल्फिन को ले जा रहे थे तो कुछ राहगीरों ने मछुआरों का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने पीटीआई के हवाले से बताया कि वन रेंजर की शिकायत के आधार पर, रणजीत कुमार, संजय, दीवान और बाबा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, एसएचओ ने कहा कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। घटना सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने घटना की निंदा की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकौशाम्बी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये