लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: तेजस एक्सप्रेस में विदेशी महिला से छेड़छाड़, आरोपी रेलवे कांस्टेबल गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2023 11:19 IST

घटना उस समय हुई जब तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान स्विट्जरलैंड की रहने वाली महिला के साथ रेलवे में तैनात जवान ने छेड़छाड़ की, इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) से की।

Open in App
ठळक मुद्देघटना उस समय हुई जब लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से गुजर रही थीमहिला ने कहा कि वह अपने मंगेतर के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थीछेड़छाड़ की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को की गई थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज एक्सप्रेस में यात्रा करने के दौरान एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के साथ भारतीय रेलवे में तैनात एक कांस्टेबल ने बदसलूकी। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

दरअसल , घटना उस समय हुई जब तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान स्विट्जरलैंड की रहने वाली महिला के साथ रेलवे में तैनात जवान ने छेड़छाड़ की, इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) से की। आरोपी की पहचान सिपाही जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ में तैनात था। 

मंगेतर के साथ थी महिला 

जानकारी के अनुसार, स्विस नागरिक महिला अपने मंगेतर के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। जब महिला ट्रेन में टॉयलेट के लिए गई तो आरोपी सिपाही भी उसके पीछे गया और महिला के टॉयलेट से बाहर निकलने पर उसके साथ अनुचित तरीके से बात की।

महिला का आरोप है कि जवान ने उसके साथ अश्लील बातें की और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की। इस दौरान जवान ने स्विस महिला के साथ सेल्फी लेने की कोशिश भी की। 

महिला ने घटना के बारे में अपने मंगेतर को बताते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद ट्रेन में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। 

टॅग्स :Tejasउत्तर प्रदेशभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला