लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः फिरोजाबाद में गड्ढा खोदकर निकाला गया बरेली के शिक्षक का शव, पत्नी ने दी थी पांच लाख की सुपारी

By भाषा | Updated: October 26, 2020 20:37 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरेली जिले के इज्जतनगर क्षेत्र के निवासी और बरेली के एक इंटर कॉलेज में प्राध्यापक के पर पर तैनात अवधेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछली 16 अक्टूबर को दर्ज करायी गयी थी। वह मूल रूप से फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र भीतरी गांव के रहने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा ने बताया कि फिरोजाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि अवधेश की पत्नी विनीता ने उसकी हत्या के लिये उसे पांच लाख रुपये दिये थे। पप्पू, भोला, अंकित और प्रदीप की मदद से गाड़ी से बरेली से फिरोजाबाद लाया और उसे जलाकर खेत में बने गड्ढे में दबा दिया।

फिरोजाबादः फिरोजाबाद पुलिस ने सोमवार को भाड़े पर हत्या करने वाले एक अपराधी की निशानदेही पर जिले के नारखी क्षेत्र के धौकल स्थित एक खेत में दफन बरेली निवासी एक शिक्षक का शव खुदाई के बाद बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरेली जिले के इज्जतनगर क्षेत्र के निवासी और बरेली के एक इंटर कॉलेज में प्राध्यापक के पर पर तैनात अवधेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछली 16 अक्टूबर को दर्ज करायी गयी थी। वह मूल रूप से फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र भीतरी गांव के रहने वाले थे।

मिश्रा ने बताया कि फिरोजाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि अवधेश की पत्नी विनीता ने उसकी हत्या के लिये उसे पांच लाख रुपये दिये थे। सिंह के मुताबिक वह अवधेश की हत्या कर शव को अपने साथियों पप्पू, भोला, अंकित और प्रदीप की मदद से गाड़ी से बरेली से फिरोजाबाद लाया और उसे जलाकर खेत में बने गड्ढे में दबा दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवधेश की मां अन्नपूर्णा देवी की मौजूदगी में शव की शिनाख्त कराई। इस मामले में अवधेश की पत्नी विनीता का पिता अनिल फौजी भी शामिल है। उसकी तथा शेर सिंह के चारों साथियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए